आपके और आपके घर के लिए कपूर है अच्छा विकल्प



आपके और आपके घर के लिए कपूर है अच्छा विकल्प
हमारे देश में कपूर का इस्तेमाल काफी पुराने समय से औषधीय के रूप में किया जा रहा है। हम अक्सर देखते हैं कि घरों में पूजा पाठ के लिए ही नहीं करते, बल्कि इसका इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। घर के वातावरण को शुद्द रखने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारे शरीर की कई बिमारियों को दूर करने के साथ साथ त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होती है।आइये जानते हैं कपूर के फायदे के बारे में।
चोट का इलाज
त्वचा के दाग धब्बे को दूर करने के के साथ साथ चोट और जले हुए निशान को ठीक करने के लिए कपूर फायदेमंद होता है। जब भी हमें चोट लग जाती है या फिर कट लग जाता है तो हमें कपूर को पानी में मिक्स करके लगाना चाहिए। ऐसा करने से हम जल्दी ठीक हो सकते हैं।
पेट दर्द में राहत
पेट दर्द होने पर एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डाल के उबाले और जब वो पानी आधा रह जाता है तो उसमे थोडा सा कपूर डाल ले फिर इस पानी का सेवन करें। इससे आप को पेट दर्द से राहत मिलती है।
मुंहासों दूर करें
चेहरे पर कील मुंहासे अक्सर कई दाग छोड़ जाते हैं जिससे चेहरा अच्छा नहीं लगता। मुहांसों के घरेलू उपचार के लिए कपूर का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसका उपयोग करने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं।
जोड़ों का दर्द
जोड़ो के दर्द के लिए कपूर बहुत ही लाभकारी होता है। जब भी हमारे जोड़ों में दर्द होती है तो हमें कपूर से मालिश करनी चाहिए। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
दांत के दर्द में राहत
कपूर आपको दांत के दर्द से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अगर आपको दांत में दर्द हो रही है तो कपूर का पाउडर बना कर दर्द वाली जगह पर लगा लें, इससे आप को दर्द से निजात मिलता है।

Comments